All Fruits Name in Hindi With Images & Pictures:- नमस्कार, मानव जीवन में फलों का बहुत ही अधिक महत्व है। देखा जाये तो, मानव जीवन में फल बेहद ही अहम् भूमिका अदा करते है।
फलों में सभी प्रकार के विटामिन सहित, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फ़ाइबर, पोटेशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है. फलों की अनेक प्रजातियाँ होती है।
सामान्यतः फल हमेशा पेड़ पर लगते है। लेकिन कुछ फल ऐसे भी होते है, जो कि ज़मीन पर उगते है। जैसे:- सिंघाड़ा और तरबूज़।
फल अनेक प्रकार के होते है। जैसे कि बीज वाले फल, बिना बीज वाले फल, पानी वाले फल आदि। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम को फ़लों का राज़ा कहा जाता है।
आज के इस बेहद ख़ास जानकारी से परिपूर्ण लेख में हम 50 फ़लों के नाम उनकी तस्वीरों के सहित (50 Fruits Name in Hindi With Images) के बारे में बात करेंगे।
अतः आपसे निवेदन है कि इस लेख के साथ अंत तक बने रहे रहिये और पूरा जरुर पढ़िए. तो चलिए शुरू करते है:-
Also Read This:-
50 फलों के नाम उनकी तस्वीरों सहित (50 Fruits Name in Hindi With Images & Pictures)
सेब (Apple)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
सेब (Seb) | Apple (एप्पल) | Malus Domestica (मालुस डोमेस्टिका) |
सेब एक प्रकार का फल है। पूर्ण रूप से पके हुए सेब का रंग लाल तथा कच्चे सेब का रंग हरा होता है। वैज्ञानिकी भाषा में इसे मेलस डोमेस्टिका (Melus Domestica) कहते हैं।
सेब फल सबसे पहले मध्य एशिया में पाया गया था। इसके बाद से यह यूरोप में भी उगाया जाने लगा।
सेब फल को हजारों वर्षों से एशिया और यूरोप में उगाया जाता रहा है। इसे एशिया और यूरोप से उत्तरी अमेरिका में बेचा जाता है। ग्रीक और यूरोप में सेब का धार्मिक महत्व है।
खुबानी (Apricot)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
खुबानी (Khubani) | Apple (एप्पल) | Prunus Armeniaca (प्रूनस आर्मेनिया) |
ख़ुबानी एक प्रकार का गुठलीदार फल है। वनस्पति-विज्ञान के दृष्टिकोण से ख़ुबानी, आलू बुख़ारा और आड़ू तीनों एक ही “प्रूनस” नाम के वनस्पति परिवार के फल हैं।
उत्तर भारत और पाकिस्तान में यह बहुत ही ख़ास फल माना जाता है और कुछ विशेषज्ञों के अनुसार यह भारत देश में पिछले 5,000 वर्षों से उगाया जा रहा है। ख़ुबानी फ़लों में विभिन्न प्रकार के विटामिन और फाइबर तत्व पाए जाते हैं।
केला (Banana)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
केला (Kela) | Banana (बनाना) | Musa (मुसा) |
मूसा जाति के घासदार पौधे और उनके द्वारा उत्पादित फल को आम तौर पर केला कहा जाता है।
मूल रूप से ये दक्षिण पूर्व एशिया के उष्णदेशीय क्षेत्र के हैं और संभवतः पपुआ न्यू गिनी में इन्हें सबसे पहले उपजाया गया था।
वर्तमान में उनकी खेती सम्पूर्ण उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है। केले का सर्वप्रथम प्रमाण 4000 साल पहले मलेशिया में मिला थl।
काला अंगूर (Black Currant)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
काला अंगूर (Kaala Angoor) | Black Currant (ब्लैक करंट) | Ribes Nigrum (रिब्स निग्रम) |
गर्म जलवायु में पाये जाने फलों में फालसा भी शामिल है, जो बहुत ही पौष्टिक माना जाता है।
इसका वैज्ञानिक नाम ग्रुविया एशियाटिका (Grewia asiatica) है, जो टिलियासी (Tiliaceae) परिवार से संबंधित है।
Also Read This:-
जामुन (Blackberry)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
जामुन (Jamun) | Blackberry (ब्लैकबेरी) | Rubus (रुबुस) |
जामुन का फल 70 प्रतिशत खाने योग्य होता है। इसमें ग्लूकोज और फ्रक्टोज दो मुख्य स्रोत होते हैं। फल में खनिजों की संख्या अधिक होती है।
अन्य फलों की तुलना में यह कम कैलोरी प्रदान करता है। एक मध्यम आकार का जामुन 3-4 कैलोरी देता है।
इस फल के बीज में काबोहाइट्ररेट, प्रोटीन और कैल्शियम की अधिकता होती है। यह लोहा का बड़ा स्रोत है।
प्रति 100 ग्राम में एक से दो मिग्रा आयरन होता है। इसमें विटामिन बी, कैरोटिन, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं।
नीलबदरी (Blueberry)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
नीलबदरी (Neelabadri) | Blueberry (ब्लूबेरी) | Cyanococcus (क्यानोकोक्कस) |
ब्लूबेरी ‘वैक्सीनियम’ प्रजाति से संबंधित एक फल है। यह फल उत्तरी अमेरिका, यूरोप, दक्षिणी अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है।
ब्लूबेरी को भारत में कई जगहों पर ‘नीलबदरी’ के नाम से भी जाना जाता है। यह स्वाद से भरपूर होने के साथ ही साथ कई औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।
ब्लूबेरी छोटे, गोल और नीले रंग के होते हैं। यह खाने में खट्टे-मीठे स्वाद के होते हैं।
नारियल (Coconut)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
नारियल (Nariyal) | Coconut (कोकोनट) | Cocos Nucifera (कोकोस न्यूसीफेरा) |
नारियल एक बहुवर्षी एवं एकबीजपत्री पौधा है। इसका तना लम्बा तथा शाखा रहित होता है। मुख्य तने के ऊपरी सिरे पर लम्बी पत्तियों का मुकुट होता है।
ये वृक्ष समुद्र के किनारे या नमकीन जगह पर पाये जाते हैं। इसके फल हिन्दु और हिन्दुओं के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त होता है। बांग्ला में इसे नारिकेल कहते हैं।
नारियल के वृक्ष भारत में प्रमुख रूप से केरल,पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में खूब उगते हैं। महाराष्ट्र में मुंबई तथा तटीय क्षेत्रों व गोआ में भी इसकी उपज होती है।
शरीफा एवं सीताफल (Custard Apple, Suger-Apple)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
शरीफा, सीताफल (Shareefa, Seetaphal) | Custard Apple, Sugar-Apple (कस्टर्ड एप्पल, सुगर-एप्पल) | Annona Reticulata (एनोना रेटिकुलाटा) |
शरीफ़ा या सीताफल (कस्टर्ड ऐपल) एक प्रकार का फल है। इसका वानस्पतिक नाम अन्नोना स्क्वामोसा है।
नंदेली गांव में इसको कठेर के नाम से जाना जाता है। यह पेड़ बहुत पहले अन्य देशों से लाया गया था।
बाद में इसकी खेती अब पूरे भारत में की जाती है और दक्षिण भारत में अपने आप भी उग आता है। इसका पेड़ छोटा और तना साफ छाल हल्के नीले रंग की होती है।
खजूर (Dates)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
खजूर (Khajoor) | Dates (डेट्स) | Phoenix Dactylifera (फीनिक्स डेक्टाइलिफेरा) |
खजूर (फीनिक्स डेक्टाइलेफेरा) एक ताड़ प्रजाति का वृक्ष है, जिसकी कृषि बड़े पैमाने पर इसके खाद्य फल के लिए की जाती है।
चूँकि इसकी खेती बहुत पहले से हो रही है। इसलिए इसका सटीक मूल स्थान तलाशना लगभग असंभव है।
लेकिन जलवायु के परे इसकी अनुकूलता को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसका मूल शायद उत्तरी अफ्रीका के किसी नख़लिस्तान या शायद दक्षिण पश्चिम एशिया में है।
यह एक मध्यम आकार का पेड़ है और इसकी ऊँचाई 15 से 25 मीटर तक होती है। अक्सर कई तने एक ही मूल (जड़) प्रणाली से जुडे़ होते हैं, लेकिन यह अक्सर अकेले भी बढ़ते हैं।
अंजीर (Fig)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
अंजीर (Anjeer) | Fig (फिग) | Ficus Carica (फिकस कारिका) |
अंजीर का अंग्रेजी नाम फ़िग है। यह एक वृक्ष का फल है, जो पक जाने पर गिर जाता है। पके फल को लोग खाते हैं।
सुखाया हुआ फल बाजारों में बिकता है। सूखे फल को टुकड़े-टुकड़े करके या पीसकर दूध और चीनी के साथ खाते हैं। इसका स्वादिष्ट जैम (फल के टुकड़ों का मुरब्बा) भी बनाया जाता है।
सूखे फल में चीनी की मात्रा लगभग 42 प्रतिशत तथा ताजे पके फल में 22 प्रतिशत होती है।
इसमें कैल्सियम तथा विटामिन ‘ए’ और ‘बी’ काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके खाने से बध्दकोष्ठता (कब्जियत) दूर होती है।
आँवला (Gooseberry)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
आँवला (Amla) | Gooseberry (गूसबेरी) | Ribes Uva-Crispa (रिब्स उवा-क्रिस्पा) |
आँवला एक फल देने वाला वृक्ष है। यह करीब 20 फीट से 25 फुट तक लंबा झारीय पौधा होता है। यह एशिया के अलावा यूरोप और अफ्रीका में भी पाया जाता है।
हिमालयी क्षेत्र और प्राद्वीपीय भारत में आंवला के पौधे बहुतायत मिलते हैं। इसके फूल घंटे की तरह होते हैं।
इसके फल सामान्यरूप से छोटे होते हैं, लेकिन प्रसंस्कृत पौधे में थोड़े बड़े फल लगते हैं। इसके फल हरे, चिकने और गुदेदार होते हैं। स्वाद में इनके फल कसाय होते हैं।
अंगूर (Grapes)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
अंगूर (Angoor) | Grapes (ग्रेप्स) | Vitis Vinifera (विटिस विनीफेरा) |
अंगूर एक फल है। यह एक बलवर्द्धक एवं सौन्दर्यवर्धक फल है। अंगूर माँ के दूध के समान पोषक है। फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है।
यह निर्बल-सबल, स्वस्थ-अस्वस्थ आदि सभी के लिए समान उपयोगी होता है। अंगूर फल, बेलों पर बड़े-बड़े गुच्छों में उगता है। अंगूर सीधे खाया भी जा सकता है।
अमरूद (Guava)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
अमरुद (Amrood) | Guava (गुआवा) | Psidium Guajava (सिडियम गुजावा) |
अमरूद मीठा और स्वादिष्ट फल होने के साथ-साथ कई औषधीय गुणों से भरा हुआ होता है।
सर्दियों में अमरूद खाने के फायदे ही फायदे हैं। दंत रोगों के लिए अमरूद फल का सेवन रामबाण साबित होता है।
अमरूद के पत्तों को चबाने से दांतों के कीड़े और दांतों से सम्बंधित रोग भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा भी ये कई औषधीय गुणो के लिए जाना जाता है
कटहल (Jackfruit)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
कटहल (Katahal) | Jackfruit (जैकफ्रूट) | Artocarpus Heterophyllus (आर्टोकार्पस हेट्रोफिलस) |
कटहल या फनस का वृक्ष शाखायुक्त, सपुष्पक तथा बहुवर्षीय वृक्ष होता है। यह दक्षिण एशिया तथा दक्षिण-पूर्व एशिया का देशज वृक्ष है।
पेड़ पर होने वाले फलों में कटहल का फल विश्व में सबसे बड़ा फल होता है। कटहल फल के बाहरी सतह पर छोटे-छोटे काँटे पाए जाते हैं। इस प्रकार के संग्रन्थित फल को सोरोसिस कहते हैं।
नींबू (Lemon, Lime)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
नींबू (Nimbu) | Lemon, Lime (लेमन, लाइम) | Citrus × Limon (साइट्रस × लिमोन) |
नींबू छोटा पेड़ अथवा सघन झाड़ीदार पौधा है। इसकी शाखाएँ काँटेदार, पत्तियाँ छोटी, डंठल पतला तथा पत्तीदार होता है।
फूल की कली छोटी और मामूली रंगीन या बिल्कुल सफेद होती है। प्रारूपिक नींबू गोल या अंडाकार होता है।
लीची (Lychee, Litchi)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
लीची (Lychee) | Lychee, Litchi (लीची) | Litchi Chinensis (लीची चिनेंसिस) |
लीची एक फल के रूप में जाना जाता है, जिसे वैज्ञानिक नाम (Litchi Chinensis) से बुलाते हैं, जीनस लीची का एकमात्र सदस्य है।
लीची का परिवार सोपबैरी है। यह ऊष्णकटिबन्धीय फल है, जिसका मूल निवास चीन है।
आम (Mango)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
आम (Aam) | Mango (मेंगो) | Mangifera Indica (मंगिफेरा इंडिका) |
आम एक प्रकार का रसीला फल होता है। भारत में आम को फलों का राजा भी कहा जाता हैं। इसकी मूल प्रजाति को भारतीय आम कहते हैं।
जिसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आमों की प्रजाति को मेंगीफेरा कहा जाता है।
शहतूत (Mulberry)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
शहतूत (Shahtoot) | Mulberry (मलबैरी) | Morus (मोरस) |
शहतूत एक प्रकार का फल होता है। इसका वृक्ष छोटे से लेकर मध्यम आकार का होता है और तेजी से बढ़ता है।
इसका जीवनकाल कम होता है। यह चीन का देशज है, किन्तु अन्य स्थानों पर भी आसानी से इसकी खेती की जाती है।
इसे संस्कृत में ‘तूत’, मराठी में ‘तूती’, तुर्की भाषा में ‘दूत’, तथा फारसी, अजरबैजानी एवं आर्मेनी भाषाओं में ‘तूत’ कहते हैं।
खरबुजा (Muskmelon)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
खरबूजा (Kharbuja) | Muskmelon (मस्कमेलन) | Cucumis Melo (कुकुमिस मेलो) |
ख़रबूज़ा एक प्रकार का फल होता है। यह पकने पर हरे से पीले रंग के हो जाते है। हलांकि यह कई रंगों मे उपलब्ध है। मूल रूप से इसके फल लम्बी लताओं में लगते हैं।
नारंगी, संतरा (Orange)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
नारंगी, संतरा (Narangi, Santra) | Orange (ऑरेंज) | Citrus Reticulata (साइट्रस रेटिकुलाटा) |
संतरा एक स्वास्थ्यवर्धक फल है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। लोहा और पोटेशियम भी काफी होता है।
संतरे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें विद्यमान फ्रुक्टोज, डेक्स्ट्रोज, खनिज एवं विटामिन शरीर में पहुंचते ही ऊर्जा देना प्रारंभ कर देते हैं।
संतरे के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है, चुस्ती-फुर्ती बढ़ती है, त्वचा में निखार आता है तथा सौंदर्य में वृद्धि होती है।
पपीता (Papaya)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
पपीता (Papita) | Papaya (पपाया) | Carica Papaya (करिका पपाया) |
पपीता एक प्रकार का फल होता है। पपीता का वैज्ञानिक नाम कॅरिका पपया (Carica Papaya) है।
इसकी फेमिली केरीकेसी (Caricaceae) है। इसका औषधीय उपयोग होता है। पपीता स्वादिष्ट तो होता ही है, इसके अलावा स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
सहज पाचन योग्य है। पपीता भूख और शक्ति बढ़ाता है। यह प्लीहा, यकृत को रोगमुक्त रखता और पीलिया जैसे रोगाें से मुक्ती देता है।
कच्ची अवस्था में यह हरे रंग का होता है और पकने पर पीले रंग का हो जाता है। इसके कच्चे और पके फल दोनों ही उपयोग में आते हैं।
कच्चे फलों की सब्जी बनती है। इन कारणों से घर के पास लगाने के लिये यह बहुत उत्तम फल है।
आडू (Peach)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
आडू (Aadoo) | Peach (पीच) | Prunus Persica (प्रूनस पर्सिका) |
आड़ू या सतालू का उत्पत्ति स्थान चीन है। कुछ वैज्ञानिकों का मत है कि यह ईरान में उत्पन्न हुआ। यह पर्णपाती वृक्ष है।
भारत के पर्वतीय तथा उपपर्वतीय भागों में इसकी सफल खेती होती है। ताजे फल खाए जाते हैं तथा फल से फलपाक (जैम), जेली और चटनी बनती है।
इस फल में चीनी की मात्रा पर्याप्त होती है। जहाँ जलवायु न अधिक ठंडी, न अधिक गरम हो, 15 डिग्री से 100 डिग्री तक के ताप वाले पर्यावरण में, इसकी खेती सफल हो सकती है।
इसके लिए सबसे उत्तम मिट्टी बलुई दोमट है, पर यह गहरी तथा उत्तम जलोत्सरण वाली होनी चाहिए। भारत के पर्वतीय तथा उपपर्वतीय भागों में इसकी सफल खेती होती है।
नाशपाती (Pear)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
नाशपाती (Nashpati) | Pear (पेअर) | Pyrus (पायरस) |
नाशपाती में बहुत से विटामिन्स और खनिज होते हैं। इसलिए इसको खाने से हमारे शरीर को विटामिन्स और आहारीय खनिजों की पूर्ति हो जाती है।
नाशपाती में आहारीय रेशे की अच्छी मात्रा होती है, जोकि पाचन तन्त्र को मजबूत बनाता है। नाशपाती खाने से कब्ज ठीक हो जाती है।
नाशपाती में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की अधिकतम मात्रा की वजह से हमारी प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करता है और नाशपाती में आयरन की प्रचुर मात्रा पाए जाने के कारण हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है जो एनीमिया से लड़ने में सहायक होता है
अनन्नास (Pineapple)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
अनन्नास (Ananas) | Pineapple (पाइनएप्पल) | Ananas Comosus (अनन्नास कोमोसस) |
अनन्नास के औषधीय गुण भी बहुत होते हैं। ये शरीर के भीतरी विषों को बाहर निकलता है। इसमें क्लोरीन की भरपूर मात्रा होती है।
साथ ही पित्त विकारों में विशेष रूप से और पीलिया यानि पांडु रोगों में लाभकारी है। ये गले एवं मूत्र के रोगों में लाभदायक है। इसके अलावा ये हड्डियों को मजबूत बनाता है।
अनन्नास में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।
एक प्याला अनन्नास के रस-सेवन से दिन भर के लिए आवश्यक मैग्नीशियम के 75% की पूर्ति होती है। साथ ही ये कई रोगों में उपयोगी होता है।
इस फल में पाया जाने वाला ब्रोमिलेन सर्दी और खांसी, सूजन, गले में खराश और गठिया में लाभदायक होता है। यह पाचन में भी उपयोगी होता है।
अनन्नास अपने गुणों के कारण नेत्र-ज्योति के लिए भी उपयोगी होता है। दिन में तीन बार इस फल को खाने से बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम हो जाने का खतरा कम हो जाता है।
आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों के शोधों के अनुसार यह कैंसर के खतरे को भी कम करता है। ये उच्च एंटीआक्सीडेंट का स्रोत है व इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साधारण ठंड से भी सुरक्षा मिलती है। इससे सर्दी समेत कई अन्य संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।
बेर, आलूभुखारा (Plum)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
बैर, आलूभुखारा (Bair, Alubukhara) | Plum (पल्म) | Prunus Domestica (प्रूनस डोमेस्टिका) |
आलू बुख़ारा एक गुठलीदार फल है। आलू बुख़ारे लाल, काले, पीले और कभी-कभी हरे रंग के होते हैं।
आलू बुख़ारों का ज़ायका मीठा या खट्टा होता है और अक्सर इनका पतला छिलका अधिक खट्टा होता है।
इनका गूदा रसदार होता है और इन्हें या तो सीधा खाया जा सकता है या इनके मुरब्बे बनाए जा सकते हैं। इनके रस पर खमीर उठने पर आलू बुख़ारे की शराब भी बनाई जाती है।
सुखाए गए आलू बुख़ारों को बहुत जगहों पर खाया जाता है और उनमें ऑक्सीकरण रोधी पदार्थ होते हैं।
जो कुछ रोगों से शरीर को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकते हैं। आलू बुख़ारों की कई क़िस्मों में कब्ज़ का इलाज करने वाले पदार्थ भी होते हैं।
अनार (Pomegranate)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
अनार (Anar) | Pomegranate (पोमेग्रेनेट) | Punica Granatum (पनिका ग्रानतम) |
अनार में प्रचुर मात्रा में लाभदायक प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं।
100 ग्राम अनार खाने पर हमारे शरीर को लगभग 65 किलो कैलोरी ऊर्जा मिलती है। कई आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में भी अनार का प्रयोग किया जाता है।
इसके बीजों से निकले तेल का प्रयोग औद्योगिक क्षेत्र में किया जाता है। अनार के पेड़ की लकड़ी बहुत मजबूत होती है।
आमतौर पर इसकी लकड़ी का प्रयोग टहलते समय काम में लाई जाने वाली छड़ी बनाने में किया जाता है।
किसमिस (Raisins)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
किसमिस (Kismis) | Raisins (रेसिन) | Vinifera (विनिफेरा) |
किशमिशों के वज़न का 67% से 72% शक्कर होता है, जो अधिकतर ग्लूकोस और फ़्रूक्टोस के रूप में होता है। इनका 3% भाग प्रोटीन और 3.5% भाग पाचन में मददगार फ़ाइबर (रेशा) होता है।
ख़ुबानियों और आलू बुख़ारों की तरह इनमें लाभदायक प्रति आक्सीकारक की बहुत मात्रा होती है लेकिन ताज़े अंगूरों की तुलना में विटामिन सी कम होता है।
इनमें सोडियम कम होता है और कोलेस्टेरॉल बिलकुल नहीं होता। अधिक रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) वाले मरीज़ों द्वारा किशमिशों का सेवन करने से उनके रक्तचाप पर कुछ लाभदायक असर होता है।
चीकू (Sapota, Naseberry)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
चीकू (Cheeku, Chiku) | Sapota, Naseberry (सपोता, नसबेरी) | Manilkara Zapota (मनिल्कारा ज़पोता) |
चीकू शीतल, पित्तनाशक, पौष्टिक, मीठे और रूचिकारक हैं। इसमें शर्करा का अंश ज़्यादा होता है।
यह पचने में भारी होता है। भोजन के बाद यदि चीकू का सेवन किया जाए तो यह निश्चित रूप से लाभ प्रदान करता है।
करमल (Star Fruit)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
करमख (Karmakh) | Starfruit (स्टारफ्रूट) | Averrhoa Carambola (एवररहो कारंबोला) |
कमरख एक फल है। यह स्वाद में खट्टा होता है और इसकी चटनी, अचार आदि बनाया जाता है। यह भारत, बंगलादेश, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया और फिलीपींस में पैदा होते हैं।
इसके अलावा यह पेरू, कोलम्बिया, त्रिनिदाद, इक्वेडोर, गुयाना, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका में भी पैदा होता है।
मौसम्बी (Sweet Lemon)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
मौसम्बी (Mausambi, Mausami) | Sweet Lemon (स्वीट लेमन) | Citrus Limetta (साइट्रस लिमेत्ता) |
मौसंबी एक फल है। यह नींबू जाति का ही फल है परन्तु नींबू से अनेक गुना लाभदायक है। मौसमी का फल नांरगी के बराबर आकार का होता है।
मुम्बई और गुजरात में इसे मुसम्मी या मौसमी कहते हैं। उत्तर प्रदेश मे इसे ‘मीठा नींबू’ कहते हैं। मौसमी का रस साबुन, शराब तथा अन्य पेयों में डाला जाता है।
इसके छिलके से निकाला हुआ तेल जल्दी उड़ जाता है। इसलिए इसके तेल को जैतून के तेल के साथ मिलाकर उपयोग किया जाता है।
मौसमी का उपयोग पोषक आहार के रूप में होता है। मौसमी की तीन किस्में-नेवल, जुमैका और माल्टा हैं।
मौसमी की कलम लगाने से आजकल इसकी अनेक उपजातियां हैं। नेवल किस्म अमेरिका में उत्तम मानी जाती है। माल्टा का छिलका व रस लाल रंग का होता है।
मौसमी के फल एक-आधा महीना तक बिना बिगड़े ज्यों-के-त्यों बने रहते हैं। मौसंबी का रस मौसंबी का जूस सेहत के लिए अच्छा है
इमली (Tamarind)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
इमली (Imali) | Tamarind (तेमरिंड) | Tamarindus Indica (तेमरिन्डस इंडिका) |
इमली, पादप कुल फैबेसी का एक वृक्ष है। इसके फल लाल से भूरे रंग के होते हैं, तथा स्वाद में बहुत खट्टे होते हैं।
इमली का वृक्ष समय के साथ बहुत बड़ा हो सकता है और इसकी पत्तियाँ एक वृन्त के दोनों तरफ छोटी-छोटी लगी होती हैं। इसके वंश टैमेरिन्डस में सिर्फ एक प्रजाति होती है।
सिंघाड़ा (Water Chestnut)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
सिंघाड़ा (Singhara) | Water Chestnut (वाटर-चेस्टनट) | Eleocharis Dulcis (एलोचार्सिस डलसिस) |
सिंघाड़ा या ‘सिंघाण’ पानी में पसरने वाली एक लता में पैदा होने वाला एक तिकोने आकार का फल है। इसके सिर पर सींगों की तरह दो काँटे होते हैं। चीनी खाने का यह एक अभिन्न अंग है।
इसको छील कर इसके गूदे को सुखाकर और फिर पीसकर जो आटा बनाया जाता है उस आटे से बनी खाद्य वस्तुओं का भारत में लोग व्रत उपवास में सेवन करते हैं।
क्योंकि इसे एक अनाज नहीं वरण एक फल माना जाता है। अंग्रेजी भाषा में यह Water Caltrop, Water Chestnut आदि नामों से भी जाना जाता है।
तरबूज (Watermelon)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
तरबूज (Tarbuj, Tarbooj) | Watermelon (वाटरमेलन) | Citrullus Lanatus (सिट्रूलस लैनाटस) |
तरबूज़ ग्रीष्म ऋतु का फल है। यह बाहर से हरे रंग के होते हैं, परन्तु अंदर से लाल और पानी से भरपूर व मीठे होते हैं। इनकी फ़सल आमतौर पर गर्मी में तैयार होती है।
पारंपरिक रूप से इन्हें गर्मी में खाना अच्छा माना जाता है। क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं।
तरबूज में लगभग 97% पानी होता है। यह शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को पूरा करता है। कुछ स्रोतों के अनुसार तरबूज़ रक्तचाप को संतुलित रखता है और कई बीमारियाँ दूर करता है।
हिन्दी की उपभाषाओं में इसे मतीरा (राजस्थान के कुछ भागों में) और हदवाना (हरियाणा के कुछ भागों में) भी कहा जाता है।
बेल (Wood Apple)

Hindi Name (हिंदी नाम) | English Name (अंग्रेजी नाम) | Scientific Name (वैज्ञानिक नाम) |
---|---|---|
बेल (Bel) | Wood Apple (वुड एप्पल) | Limonia Acidissima (लिमोनिया एसिडिसिमा) |
बेल कई रोगों की रोकथाम कर सकता है तो कई रोगों को ठीक करने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है।
आप कफ-वात विकार, बदहजमी, दस्त, मूत्र रोग, पेचिश, डायबिटीज, ल्यूकोरिया में बेल के फायदे ले सकते हैं।
इसके अलावा पेट दर्द, ह्रदय विकार, पीलिया, बुखरा, आंखों के रोग आदि में भी बेल के सेवन से लाभ मिलता है।
FAQ About Fruits Name in Hindi
What is the English Name of Fruits?
Apricot
Banana
Black Currant
Blackberry
Blueberry
Coconut
Custard Apple
Date
Fig
Gooseberry
Grapes
Guava
Jackfruit
Lemon, Lime
Lychee
Mango
Mulberry
Muskmelon
Orange
Papaya
Peach
Pear
Pineapple
Plum
Pomegranate
Raisins
Sapota, Naseberry
Star Fruit
Sweet Lemon
Tamarind
Water Chestnut
Watermelon
Wood Apple
Is Lemon a Fruit?
निष्कर्ष
अंत में आशा करता हूँ कि यह Fruits Name in Hindi लेख आपको पसंद आया होगा और आपको हमारे द्वारा इस लेख में प्रदान कि गई अमूल्य जानकारी फायदेमंद साबित हुई होगी।
अगर इस Fruits Name in Hindi लेख के द्वारा आपको किसी भी प्रकार की जानकारी पसंद आई हो तो, इस लेख को अपने मित्रो व परिजनों के साथ फेसबुक पर साझा अवश्य करें।
इसके अतिरिक्त यदि आपके मन में Fruits Name in Hindi लेख से संबंधित कोई प्रश्न उठ रहा है? तो आप कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं।
हम आपके द्वारा पूछे गए सभी के प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी कोशिश करेंगे। भविष्य में भी हम आपके लिए ऐसे ही रोचक व उपयोगी लेख लाते रहेंगे।
अतः आप भविष्य में प्रकाशित होने वाले सभी लेखों कि ताज़ा जानकारी के लिए कृपया हमारे फेसबुक पेज और वेबसाइट को Subscribe कर ले।
ताकि आपको भविष्य में प्रकाशित होने वाले लेखों की ताज़ा जानकारी समय पर प्राप्त हो जाये।
धन्यवाद…
veri nice post
Thank You So Much